संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

40: अजामिल की कथा

 किसी समय कन्नौज नगरी में अजामिल नामक एक व्यक्ति रहता था। वह शास्त्रों का जानकार, सदाचारी, सबका हित चाहने वाला और सबका उपकार करने वाला था। किंतु, बाद में बुरी संगति में पड़कर उसने अपनी पत्नी का त्याग कर दिया एवं एक अन्य स्त्री के साथ रहने लगा। उसने उस स्त्री को प्रसन्न रखने के लिए अपनी समस्त पैतृक संपत्ति लुटा दी। यही नहीं, वह उसके लिए अन्यायपूर्ण, धर्म-निषिद्ध तरीकों से धन भी जुटाने लगा। बिना सोचे-समझे यही सब करता वह एक दिन बूढ़ा हो गया। उसके जीवन का अंतिम दिन भी आ पहुँचा। उसने देखा कि उसे लेने के लिए भयानक यमदूत अपने हाथों में रस्सियाँ लिए उसके सामने आ गए हैं। अपनी मृत्यु को अचानक इस तरह अपने सामने देखकर उसने भय से व्याकुल होकर अपने बच्चे को जोर से पुकारा- "नारायण! नारायण!" उसके दस बच्चों में सबसे छोटे बच्चे का नाम नारायण था, जिसे वह सबसे अधिक प्रेम करता था।  भगवान के पार्षदों ने जब यह सुना कि अजामिल ने भगवान का नाम पुकारा है, तो वे अविलंब उसके सामने उपस्थित हो गए। उस समय यमदूत अजामिल के शरीर से उसके सूक्ष्म शरीर को खींच रहे थे। भगवान के पार्षदों ने यमदूतों को ऐसा करने से ब...

39: जडभरत एवं रहूगण का संवाद

 राजा रहूगण ने कहा  - हे योगेश्वर! आपने परमतत्त्व के बारे में मुझे जो उपदेश दिए, उन्हें मैं नहीं समझ सका। कृपया आप उन्हें सरल शब्दों में समझाएँ।  जडभरत बोले  - राजन! यदि गहराई से देखा जाए तो सब कुछ पृथ्वी से बना है। चाहे वह पत्थर हो अथवा कहार या पालकी या पालकी में बैठे हुए तुम  - सब कुछ पृथ्वी से ही उत्पन्न विभिन्न रूप हैं। काल आने पर इन सबको पुनः पृथ्वी में विलीन हो जाना है। किंतु तुम्हारी सीमित बुद्धि वर्तमान देह से परे कुछ देख नहीं पाती। इसी कारण तुम स्वयं को राजा समझते हो। एक तरफ तो तुम स्वयं को प्रजा का रक्षक बताते हो और दूसरी तरफ अपनी क्षणिक सुविधा के लिए इन बेचारे कहारों का शोषण करने में तुम्हें तनिक भी लाज नहीं आती।  राजन! पृथ्वी भी अंतिम सत्य नहीं है। यह स्वयं कई परमाणुओं से मिलकर बनी है। दूसरी तरफ, परमाणुओं में भी काल और कर्म के अनुसार विकार होता है। इन सभी के पीछे एकमात्र परमात्मा की सत्ता ही परम सत्य है जिसमें कभी कोई विकार नहीं होता। इसके बाद जडभरत ने राजा रहूगण को संसार के बारे में समझाते हुए कहा  - राजन! इस संसार को एक वन की तरह समझो। वि...

38: राजा भरत की कथा (2)

भरत को शिक्षा देने का मनोरथ लिए ही एक दिन उनके पिता की मृत्यु हो गई। भरत सांसारिक जीवन में न फँस जाएँ, इसके लिए वह जान बूझ कर मूर्ख-जैसा आचरण करते थे। उनके भाई उन्हें सचमुच मूर्ख समझते थे। लोग उन्हें जडभरत कहने लगे। पिता की मृत्यु के बाद यह सोचकर कि भरत का कोई और उपयोग नहीं हो सकता, उनके भाइयों ने उनको खेती-बारी के काम में लगा दिया। भरत को इन बातों की कोई चिंता नहीं थी।  शारीरिक श्रम करने पर उन्हें जो भी रूखा-सूखा भोजन मिल जाता, उसी से अपना गुजारा कर लेते थे। मान-अपमान, सुख-दुख, स्वाद-अस्वाद, आदि का उन्हें कुछ भी ध्यान नहीं था, इस कारण उनका शरीर हृष्ट-पुष्ट था।  किसी समय डाकुओं के एक सरदार ने पुत्र-प्राप्ति के लिए भद्रकाली को नर-बलि देने का संकल्प लिया। किंतु, दैववश जिस पुरुष को उसने बलि देने के लिए मँगाया था, वह उसकी कैद से निकल भागा। सरदार के सेवक उसकी खोज में हर तरफ भागे, किंतु उसका कहीं भी पता नहीं चला। तभी उनकी दृष्टि रात में वन्य-जीवों से खेत की रक्षा करते भरत पर पड़ी। भरत के दोषरहित शरीर को बलि के सर्वथा योग्य समझकर उन्होंने भरत को ही पकड़ लिया और उन्हें रस्सी से बाँधकर...

37: राजा भरत की कथा (1)

राजा भरत भगवान के बहुत बड़े भक्त थे। उन्होंने कई वर्षों तक अपनी प्रजा का पालन किया और फिर अपने पुत्रों में राज्य बांट कर स्वयं पुलह-आश्रम, जो गंडकी नदी के किनारे स्थित है, चले गए। वहाँ उन्होंने एकाग्रता के साथ भगवान की आराधना में अपनी सारी शक्ति लगा दी।   एक दिन भरत जब गंडक के किनारे बैठ कर जप कर रहे थे, वहाँ प्यास से व्याकुल एक हिरणी आई। उसने अभी जल पीना आरंभ ही किया था कि उसे पास ही किसी सिंह की भयानक गर्जना सुनाई दी। इससे घबराकर हिरणी ने नदी में छलांग लगा दी। हिरणी गर्भवती थी। भय और श्रम के प्रभाव से उसके गर्भ से उसका बच्चा निकल कर नदी में गिर गया और हिरणी की भी मृत्यु हो गई।  ऐसा करुण दृश्य देख कर राजा भरत को बहुत दया आई। उन्होंने झटपट हिरणी के उस बच्चे को नदी से निकाला और उसे अपने साथ आश्रम ले आए।  वह बच्चा धीरे-धीरे वहाँ आश्रम पर ही बड़ा होने लगा।  राजा भरत को उसकी बहुत चिंता रहती थी। उनका सारा समय अब उस हिरण के बच्चे के लिए खाना-पीना जुटाने, वन के पशुओं से उसकी रक्षा करने और उसकी बाल-सुलभ क्रीड़ा का आनंद लेने में बीतता था।  समय बीतता गया। राजा भरत को...